प्रयागराज, सितम्बर 18 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग की ओर से तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अगली पीढ़ी के नेटवर्क और लागू कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एनजीएनडीएआई-2025) का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. एके मिश्र रहे। डॉ. आदित्य निगम (आईआईटी मंडी) ने 'गहन अधिगम में मूलभूत प्रतिरूप : बड़े स्तर पर सक्षम अनुकूलन विषय पर उद्घाटन व्याख्यान दिया। इसके बाद प्रो. गिरिजा चेट्टी ने 'बहु-आयामी सृजनात्मक कृत्रिम बुद्धिमत्ता : अवसर और चुनौतियां पर मुख्य भाषण प्रस्तुत किया। दिनभर चले तकनीकी सत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन अधिगम, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, धुंध और किनारा संगणन, सॉफ्टवेयर-परिभाषित स्मार्ट नेटवर्क और मस्तिष्क-प्रेरित संगणन जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। निवेटी सिस्टम्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.