नई दिल्ली, जुलाई 19 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाने का दावा किया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते के जरिए इस तनाव को कम किया गया। ट्रंप ने बताया कि दोनों देशों के बीच स्थिति गंभीर थी। पांच जेट विमान मार गिराए गए थे और परमाणु हथियारों से लैस दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने व्यापार को हथियार बनाकर इस संघर्ष को शांत किया। यह भी पढ़ें- TRF को आतंकी संगठन घोषित किए जाने पर चीन ने PAK को दिया झटका, पहलगाम पर क्या कहा यह भी पढ़ें- दुनिया में हमारे खिलाफ माहौल बना रहा भारत, TRF पर अमेरिकी ऐक्शन से भड़का PAK डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमने कई युद्ध रोके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा था और यह बड़ा होता जा रहा था। ...