मेरठ, अप्रैल 21 -- मेरठ। बच्चा पार्क स्थित प्यारे लाल शर्मा स्मारक में रचनाकार जयप्रकाश शर्मा जेपी की पुण्यतिथि पर 'अंतर्मन के द्वार काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर काव्य संध्या का भी आयोजन किया, जिसमें कवियों ने कविता पाठ किया। डॉ. रामगोपाल भारतीय ने कहा कि संगीत शर्मा ने अपने कवि पिता की अप्रकाशित पांडुलिपि को प्रकाशित कराकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गजलकार ब्रजराज किशोर राहगीर ने जयप्रकाश शर्मा के साथ बिताए पलों का साझा किया। कवि हंशेष कौशिक और कवयित्री आराध्या चौधरी ने कविता पाठ किया। कवि सत्यपाल सत्यम, सुमनेश सुमन और राजन स्वामी ने भी कविताएं सुनाई। राजेंद्र, उमंग, संगीत शर्मा, वीरेश कटारिया और रविंद्र आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.