नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- भारतीय राजनेताओं के पास अक्सर महिंद्रा स्कॉर्पियो, टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा XUV700, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसी कार देखने को मिलती है। हालांकि, अब बदलते दौर के साथ कई नेताओं के पास लग्जरी कार देखने को मिल जाती हैं। इन दिनों ऐसी ही एक कार के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव देखे गए हैं। दरअसल, उनकी ये नई निसान पेट्रोल SUV है। उनकी नई कार वाले वीडियो को ऑटोजर्नल इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में भीड़ के बीच से व्हाइट SUV का एक काफिला गुजरते हुए देख सकते हैं। इसमें पार्टी के झंडे वाली एक निसान पेट्रोल SUV है। यह एक बिल्कुल नई SUV है जो हाल ही में अखिलेश यादव के कलेक्शन में शामिल हुई है। निसान पेट्रोल मिडिल ईस्ट में एक बेहद पॉपुलर SUV है। यह जाप...