फारबिसगंज, मार्च 25 -- आज बिहार बोर्ड 12वीं क्लास के नतीजे जारी हुए। इनमें बिहार बोर्ड 12वीं क्लास कॉमर्स में निधि शर्मा ने 470 अंक लाकर कर पूरे बिहार में चौथी रैंक प्राप्त की है। निधि की इस उपलब्धि से सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। निधि के पिता फारबिसगंज में प्लाईवुड कारोबारी जगरनाथ शर्मा हैं। निधि की इस शानदार सफलता पर पूरे शहर सहित परिजनों में काफी खुशी है। निधि ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में पूरी हुई। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज से शुरू हुई। 2023 में निधि ने मैट्रिक परीक्षा में 89.20 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बीते 21 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिकारियों द्वारा निधि को पटना बुलाया गया था। इधर निधि शर्मा ने 'हिन्दुस्तान' से खास बातचीत ने कहा कि वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.