पिथौरागढ़, फरवरी 1 -- पिथौरागढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व दायित्वधारी मथुरा दत्त जोशी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पिथौरागढ़ की बहुप्रतीक्षित चमगाड़ जल विद्युत परियोजना को पुनर्जीवित करने की मांग की है। वरिष्ठ नेता जोशी ने बताया कि सरयू नदी के चमगाड़ नामक स्थान पर 120 मेगावाट की यह परियोजना अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय प्रस्तावित की गई थी। सिंचाई विभाग की इस योजना का प्रारंभिक सर्वे बहुत पहले कर लिया था, लेकिन राज्य गठन के बाद से यह ठंडे बस्ते में पड़ी है। परियोजना शुरू होने से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के सैकड़ों स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस परियोजना से राज्य को प्रतिवर्ष हजारों मेगावाट अतिरिक्त बिजली प्राप्त होगी, जिससे उत्तराखंड की ऊर्जा स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने सीएम धामी से स...