नवादा, जनवरी 3 -- हिसुआ। उदय कुमार सिन्हा नवादा जिले का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हिसुआ आज एक ऐसे खतरे के मुहाने पर खड़ा है, जो कभी भी एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता है। शहर का विस्तार तो हुआ, चमक-धमक बढ़ी, लेकिन इस विकास की आड़ में सुरक्षा के बुनियादी नियमों को पूरी तरह भुला दिया गया। हिसुआ के दर्जनों मोहल्लों में घनी आबादी के बीच से गुजरते 11,000 और 33,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार आज साइलेंट किलर बन चुके हैं। हिसुआ के खनखनापुर, बढ़ई बिगहा, न्यू कॉलोनी और गया रोड के आसपास के इलाकों में पिछले एक दशक में बेतहाशा निर्माण हुआ है। शहरीकरण के चकाचौंध और जमीन की बढ़ती कीमतों के कारण मध्यमवर्गीय परिवारों ने उन क्षेत्रों में जमीनें खरीदीं जहां से बिजली की मुख्य लाइनें गुजर रही थीं। लोगों का तर्क था कि कम कीमत में जमीन मिल रही है और उम्मीद थी कि जैसे-जैसे आबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.