हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग वरीय संवादददाता 30 जनवरी 2026: जिला सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आज पूरे हजारीबाग जिले में 'ओथ टेकिंग डे' (शपथ ग्रहण दिवस) का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सामूहिक शपथ ली गई। कार्यक्रम के दौरान 50 हजार से अधिक की संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। शपथ का मुख्य उद्देश्य हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और ओवरस्पीडिंग से बचकर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनाना है। इसी कार्यक्रम के तहत डी ए वी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में जिला परिवहन कार्यालय, मोटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.