गोड्डा, जनवरी 19 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण में सोमवार को 'राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष यहया सिद्दीकी, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मिनहाज आलम, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार दास सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने कहा कि मनरेगा कानून कांग्रेस की देन है, जिसने ग्रामीणों को 100 दिनों के काम की गारंटी और अपने गांव में ही रोजगार चुनने का अधिकार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बजट में कटौती और 60:40 का नया अनुपात थोपकर राज्य सरकारों पर बोझ बढ़ा दिया है। इससे कई राज्य इस योजना को सुचारू रूप से चलाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.