भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को स्थानीय राधा रानी सिन्हा रोड स्थित इंडियन बैंक/बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय के समक्ष बैंक कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 1 दिसंबर से जारी देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस सभा में करीब 150 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही। यूनियन की एकमात्र मांग बैंकों में 'पांच दिवसीय कार्य सप्ताह' लागू करना है। प्रदर्शन में संयोजक अरविंद कुमार रामा ने बताया कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो जनवरी के तीसरे सप्ताह में देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में एपी सिंह, संजय लाठ, रितु कुमारी व अन्य प्रमुख साथी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.