बरेली, जनवरी 29 -- आंवला। थाना क्षेत्र के गांव कसूमरा में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें बेटे के दोनों हाथों की अंगुलियां कट गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कसूमरा निवासी संतोष कुमारी पत्नी अनेकपाल सिंह ने थाने में पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी है और अक्सर घर में मारपीट करता है। 28 जनवरी को सुबह अनेकपाल शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसों मांग रहा था, जब संतोष कुमारी ने पैसे देने से इन्कार कर दिया, तो आरोपी ने आपा खो दिया और चाकू लेकर जान से मारने की नीयत से दौड़ पड़ा। बेटे अंकित यादव ने बचाने का प्रयास किया। हमले में अंकित के दोनों हाथों की अंगुलियां कट गईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शराबी ने पत्नी संतोष कुमारी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे...