मेरठ, दिसम्बर 19 -- बंद की सफलता के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर चल रहा आंदोलन अब और तेज होने जा रहा है। गुरुवार को मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में पूर्व अध्यक्षों, पूर्व महामंत्रियों और प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन संजय शर्मा ने की। संचालन महामंत्री राजेन्द्र सिंह राणा ने किया। 17 दिसंबर को आयोजित वेस्ट यूपी बंद की सफलता पर चर्चा की गई। बार एसोसिएशन ने शहर के सभी व्यापारिक संगठनों, स्कूलों, पेट्रोल पंपों, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और आम जनता का इस बंद को समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। निर्णय लिया गया कि सहयोग करने वाले सभी संगठनों को धन्यवाद-पत्र भी भेजे जाएंगे। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.