हरदोई, जनवरी 30 -- संडीला, संवाददाता। नगर में इन दिनों जेब कटरों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। बस अड्डा चौकी के चंद कदम की दूरी पर फिल्मी अंदाज में जेब काटकर जेबकतरा 35 हजार उड़ाकर दूसरी बाइक से फरार हो गया। नगर के सुंबाबाग निवासी आदर्श मिश्रा ने तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे उसकी सुम्बाबाग में द्विवेदी गन हाउस में बिजली की दुकान बंद कर दवा लेने बस अड्डा चौराहे पर पहुंचा था। उसी दौरान कार आकर रुकी। उससे अज्ञात व्यक्ति निकला। कोतवाली तक जाने की बात कहकर जबरदस्ती बाइक पर बैठ गया। उसको लेकर जैसे ही कोतवाली की तरफ गए तभी भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज के सामने चलती बाइक से उतर गया। इस दौरान जेब देखने पर पता चला की जेब कट गई है। पीछा करने पर उक्त व्यक्ति दूसरी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। वहीं घटना सीसीट...