धनबाद, फरवरी 16 -- हिन्दुस्तान टीम, झरिया। झरिया व आसपास के विभिन्न शिवालयों में रविवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना में जुटे रहे। महिलाओं एवं कन्याओं ने दिन भर का उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। फल, फूल, अबीर, गुलाल, भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि अर्पित कर अपने परिवार की सुख, समृद्धि व स्वास्थ्य की मंगल कामना की। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और शिव चर्चा का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना व जलाभिषेक को लेकर फुलारीबाग बूढ़ा बाबा शिव मंदिर, कल्याणी काली मंदिर, पंचदेव मंदिर, मां मंगला चंडी काली मंदिर, बाटा मोड़ महावीर मंदिर, कोयरीबांध मनोकामना शिव मंदिर, अलकडीहा शिव मंदिर, बस्ताकोला नागेश्वर शिव मंदिर, चौथाई कुल्ही हरि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.