मधुबनी, मई 13 -- बिस्फी। नूरचक पंचायत के कोरियानी गांव में एक किसान की मौत करंट लगने से रविवार को हो गयी। मृतक डा रूदल महतो 50 अपने खेत में सिंचाई करने के लिए मोटर पंप चालू करने गया था। मोटरपंप में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया। डा रूदल महतो की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। कुछ देर बाद जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो किसान को मृत अवस्था में पाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाने वाले रूदल महतो की मौत पर विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ,राम सकल यादव ने गहरा शोक प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...