खगडि़या, मार्च 6 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ठुठी मोहनपुर स्थित बहियार में मकई खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। साथ ही एक महिला कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला कारोबारी की पहचान ठुठी मोहनपुर निवासी लक्ष्मी साह की पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। चौथम थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई अंतिमा कुमारी के नेतृत्व में ठुठी मोहनपुर में छापामारी की गई। जिसमें लक्ष्मी साह के मकई खेत एवं घर पर छापामारी की गई। कारोबारी लक्ष्मी साह फरार हो गए। जबकि कारोबारी पत्नी रेणु देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 55.20 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। बताया जाता है कि होली पर्व को लेकर शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.