खगडि़या, सितम्बर 8 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर महेशखूंट थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को गुंडा परेड आयोजित की गई। इसमें 57 असामाजिक तत्वों के लोगों को बुलाकर पंक्ति में खड़ा किया गया। थानाध्यक्ष ने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में किसी तरह की आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए गए तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष ने सभी गुंडा तत्वों से अपनी गतिविधियों में सुधार लाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। साथ ही आमजन से भी अपील की कि अगर कहीं असामाजिक तत्व सक्रिय दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना में गुंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.