खगडि़या, अक्टूबर 17 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता विधानसभा चुनाव में टिकट नहंी मिलने से नाराज जदयू की कद्दावर नेत्री पूर्व विधायक पूनम देवी ने बुधवार को रालोजपा का दामन थाम लिया। रालोजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ने के लिए सिंबल भी दे दिया है। पूर्व विधायक सिंबल मिलने के साथ ही 17 अक्टूबर को अपने परंपरागत सदर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन की घोषणा भी कर दी। इधर टिकट मिलने पर पूर्व विधायक ने लोजपा सुप्रीमो पशुपति पारस का आभार व्यक्त किया है। 20 साल बाद रालोजपा में लौटी पूनम देवी यादव: पूनम देवी फरवरी 2005 में पहली बार लोजपा के टिकट से ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। इसके बाद अक्टूबर 2005 में उन्होंने जदयू का दामन थामन लिया। जदयू के टिकट पर उसी साल दोबारा चुनाव जीतने में सफल रही। इसके बाद वर्ष 2010 के चुनाव में अपने ही परि...