जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- राजा बाजार के इलाके में दो दिनों से कूड़े का उठाव नहीं सड़क पर बिखरे हैं कूड़े-कचरे, आम लोग हो रहे परेशान जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के कार्यपालक दीनानाथ सिंह पर हमला कर उन्हें घायल किए जाने के विरोध में नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। बुधवार को अपराह्न के बाद सभी कर्मी कामकाज पर राजी हुए। गुरुवार को विधिवत सभी लोगों ने काम किया। वार्ड नंबर 30 की पार्षद नूतन कुमार के आरोपित पति नीरज कुमार को जेल भेजने के बाद नगर परिषद के सभी कर्मी हड़ताल को समाप्त करने पर राजी हो गए। हालांकि कर्मियों ने मांग किया है कि नगर परिषद कार्यालय में स्थाई रूप से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए। कार्यपालक पदाधिकारी को विशेष सुरक्षा प्रदान किया जाए। साथ ही नगर परिषद में वार्ड पार्षद के प्रतिनिधियों को अनावश्...