छपरा, अगस्त 11 -- ढाई सौ से अधिक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अडिग छपरा, एक संवाददाता। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ सारण इकाई के सदस्यों के दूसरे दिन भी हड़ताल पर अडिग रहने से कलेक्ट्रेट, अनुमंडल, डीडीसी , एडीएम, प्रखंड और अंचलों में कार्य प्रभावित रहा। महासंघ गोप गुट से जुड़े लगभग ढाई सौ कर्मी शनिवार से ही हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर जाने के कारण कार्यालयों में रूटीन वर्क व विकास का कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं । महासंघ गोपगुट के पदाधिकारी हाथों में झंडा लिए कलेक्ट्रेट, अनुमंडल, एडीएम व डीडीसी कार्यालयों में पहुंचकर अपने कर्मियों को हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं। मालूम हो कि हड़ताल पर जाने से आम लोगों के अलावा सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी असर पड़ने लगा है। जाति आवासीय, दाखिल खारिज समेत अन्य कार्य भी प्रभावित हुए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.