मुंगेर, मई 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर 5 दिवसीय हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ओपीडी सेवा बाधित किया। सुबह करीब 10 बजे काफी संख्या में हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल के ओपीडी पहुंची। जहां निबंधन काउंटर और पैथोलॉजी जांचघर को बंद कराते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए मरीजों का इलाज बाधित कर दिया। आशा कार्यकर्ता के प्रदर्शन के कारण ओपीडी के प्रथम शिफ्ट में सभी 5 काउंटर से मात्र 180 मरीजों का ही निबंधन हो पाया। प्रदर्शन के कारण निबंधित कई मरीज इलाज कराने से वंचित हो गए। जबकि गंभीर बीमार मरीज इमरजेंसी वार्ड पहुंच कर इलाज कराए। हालांकि सेकेण्ड शिफ्ट में शाम 3.30 बजे से ओपीडी सुचारू रूप से संचालित हुआ। संघ की जिलाध्यक्ष उषा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.