अररिया, फरवरी 12 -- अररिया, संवाददाता लेबर कोड की वापसी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और बैंकों में रिक्त पदों पर बहाली सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर जिले के चार प्रमुख बैंक भी गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल में शामिल चार बैंकों की जिले में लगभग तीन दर्जन शाखाओं में ताला लटका रहा और कोई कारोबार नहीं हुआ। एक अनुमान के मुताबिक गुरुवार के हड़ताल के कारण लगभग 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। बिहार स्टेट बैंक ऑफ बड़ोदा एम्पलाइज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संतोष झा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को हुए राष्ट्रव्यापी श्रमिक संगठनों के हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के भी चार बैंक हड़ताल में शामिल हुए। जिन बैंकों में हड़ताल रहा उन में बैंक ऑफ बड़ौदा के अलावा केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ ...