कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के पुल बी में सोमवार को न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन और ह्वाइट इलेवन जूनियर के बीच मैच खेला गया। ह्वाइट इलेवन जूनियर ने टॉस जीत कर पहले गेन्दबाजी करने का फैसला किया। न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य दिया। न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए के राज 29 रन ,अंकुश 15 रन और हरिओम ने 13 रन बनाए । गेंदबाजी में ह्वाइट इलेवन की तरफ से साहिल खान ने 5 विकेट, अमन राज ने 3 विकेट और यश, हर्ष ने 1 विकेट लिया। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ह्वाइट इलेवन 9 विकेट से मैच जीत गई। ह्वाइट इलेवन ने 20.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर मैच जीत लिया। ह्वाइट...