जमशेदपुर, फरवरी 27 -- ह्यूमन वेलफेयर ने एमजीएम अस्पताल में 500 जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया। इसमें बतौर मुख्य मुख्य अतिथि सीतारामडेरा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान एवं मोहम्मद सोहेल थे। मरीज और उनके परिजनों के बीच ब्रेड, केला, सेब, फ्रूट केक और बच्चों में चॉकलेट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि गुलाम रब्बानी खान ने इस तरह के काम से जुड़े रहने की बात कही। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष मतिनुल हक अंसारी, सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान, पॉलीटेक्निक कॉलेज के सैयद आसिफ अख्तर, मास्टर खुर्शीद खान, मासूम खान, मोइनुद्दीन अंसारी एवं हाजी अयूब अली की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.