कानपुर, जनवरी 8 -- कड़ाके की सर्दी के बीच मौत का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। सर्दी के सितम से गुरुवार को सात और लोगों की मौत दिल संबंधी दिक्कतों के चलते हो गई। कार्डियोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, ओपीडी में 743 व इमरजेंसी में 134 मरीज इलाज कराने पहुंचे। गंभीर हालत के कारण 53 मरीजों को भर्ती किया गया। निदेशक डॉ आरके वर्मा ने बताया कि दिल संबंधी दिक्कतों को कतई नजरअंदाज न करें। वहीं हैलट में न्यूरो विभागध्यक्ष डॉ मनीष सिंह के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के 12 मरीज भर्ती किए गए। डॉक्टरों के मुताबिक कड़ाके की ठंड से ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा है। सर्दी में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष बचाव करने की जरूरत है। बुजुर्गों को सर्दी सबसे अधिक निशाना बना रही है। सलाह है कि जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें, गर्म कपड़ें पहनें और पौष्टिक आहार लें।

हिंदी हि...