फिरोजाबाद, मार्च 31 -- रविवार को देर शाम मुस्लिम रोजेदारों को चांद का दीदार हो गया। चांद के दीदार होने पर सभी ने खुशी जताई। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाए जाने का ऐलान कर दिया। रविवार शाम होते ही मुस्लिम समाज के लोग महिलाएं लड़कियां और बच्चे अपने घरों की छत पर पहुंच गए। जहां पर वह चांद निकलने का इंतजार, करने लगे। सभी की निगाहें आसमान की ओर लगी हुई थी। देर शाम करीब 6:45 बजे आसमान में चांद निकल आया। चांद के दीदार होते ही रोजेदारों एवं समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने पहले दुआ की , फिर एक दूसरे को चांद रात की मुबारकबाद दी। चांद दिखने के बाद उलेमा होने सोमवार को ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया। शहर के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफी अहमद कासमी एवं ईदगाह के इमाम मुफ्ती तनवीर कासमी ने बताया कि चांद के दीदार हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.