रामगढ़, अक्टूबर 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर का 30वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो और अन्य अतिथियों ने स्व.टेकलाल महतो, स्व.घनेनाथ महतो और स्व.जीवनाथ महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर और चित्र समक्ष दीप जलाकर इसका शुरुआत किया। इसके बाद विधायक तिवारी महतो ने छात्रों को संबोधित करते हुए मन लगा कर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कॉलेज के विकास के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। प्रमुख दीपा देवी और उपप्रमुख सुमन देवी ने अपने मद से स्टेज पर शेड बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान भूमि दाता सुरेश महतो, युगल किशोर महतो, दौलत महतो के पुत्र श्रीनाथ महतो, राजू महतो, व्याख्याता बासुदेव प्...