रामगढ़, मई 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर और किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी में शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल का आयोजन किया गया। वित्त रहित संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर यह एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल का आयोजन किया गया। हड़ताल में शामिल कॉलेज कर्मियों ने बताया राज्यकर्मी का दर्जा देने और 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि की मांग को लेकर कॉलेज कर्मियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल किया। शैक्षणिक हड़ताल के कारण दोनों कॉलेज में पठन पाठन का कार्य बाधित रहा। हड़ताल में होसिर कॉलेज के प्राचार्य खेमनाथ महतो, प्रो एके वर्मा, प्रो दीपचंद महतो, प्रो ज्रगतपाल टुंडवार, महावीर स्वांसी, गिद्दी सी कॉलेज के प्राचार्य डॉ डालेश कुमार चौधरी, प्रो. शारदा चौधरी, अरुण कुमार रजक, चंदन कुमार झा, जया भारती, प्रियंका कुमारी, परमेश्...