हल्द्वानी, दिसम्बर 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने संघ कार्यालय में आंतरिक बैठक की और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। गुरुवार को वे चिकित्सालय संचालकों की बैठक, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मुलाकात और दोपहर 3 से 5 बजे तक एमबीपीजी कॉलेज में सामाजिक सद्भावना बैठक में हिस्सा लेंगे। इस सद्भावना बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.