पीलीभीत, फरवरी 20 -- पूरनपुर। बीते दिवस कीटनाशक पीने वाले प्रेमी युगल की हालत में सुधार है। होश में आते ही किशोरी ने अस्पताल में प्रेमी का नाम लिया। प्रेमी को देखने के बाद उसके चेहरे में मुस्कान आई। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक का गांव की रहने वाली सत्रह वर्षीय दलित किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के परिजन उसकी शादी की तैयारियां कर रहे थे। दोनों अलग अलग जाति से होने पर उनकी शादी होना संभव न था। बुधवार को युवक ने गांव के बाहर खेतों में युवती के साथ पहले वीडियो बनाया। उसके बाद एक साथ कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उसके बाद दोनों अचेत होकर जमीन पर गिर गए। जानकारी लगने पर परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया था। सीओ डा. प्रतीक दहिया ने दोनों के परिजनों से घटना की जानकारी भी ली थी। हालत बिगड़न...