संभल, मार्च 11 -- जिले में होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद प्रशासन इस बार सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत जिले को छह जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। डीएम ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर 13 मार्च से ड्यूटी प्रभावी कर दी है। संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को तैनात कर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जोनल व्यवस्था के तहत संभल, चंदौसी, गुन्नौर, बहजोई, असमोली और हयातनगर को जोन के रूप में विभाजित किया गया है। हर जोन में एक क्षेत्राधिकारी (सीओ) और एक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है, जो अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.