घाटशिला, मार्च 22 -- घाटशिला। घाटशिला के स्थानीय होली हार्ट स्कूल में शुक्रवार को आर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रदर्शनी में कक्षा एक से लेकर तीन तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने लैंप शेड, जापानी फैन, पैन स्टैंड, वॉल हेंगिग आदि समेत अन्य मॉडल बनाया। मौके पर बेहतर मॉडल बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्कूल की संचालिका कविता चौधरी, जयश्री विश्वाश, सीमरन कौर, वर्णाली विषई, सीमरन चक्रवर्ती रंजना भट्टाचार्य रश्मि कौर बेहुला टुडू आदि मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.