भागलपुर, फरवरी 22 -- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चित्रा सिनेमा हॉल के पास छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- LIVE: मेरठ पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में रैपिड रेल-मेट्रो का उद्घाटन यह भी पढ़ें- घर में बंधक बनाकर चोरों ने जेवरात व नकदी लूटे, इलाके में दहशत पुलिस ने मौके से कोरेक्स कफ सिरप की 51 बोतलें और करीब 150 नशीली गोलियां जब्त की हैं। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए नशीले पदार्थों की ...