लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- लखीमपुर। बाजार पर होली का रंग छा गया है। प्रमुख बाजारों के साथ ही शहर की सड़कों के किनारे फुटपाथ पर भी दुकानें सज गई हैं। त्योहार पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। होली त्योहार से पहले ही पूरा शहर जाम में फंस गया। शहर की प्रमुख सड़कों से निकलने में लोगों को घंटों का समय लग जाता है। लोगों का कहना है कि जाम का प्रमुख कारण बाजार व नो इंट्री में वाहनों का प्रवेश है। एक बार कोई वाहन फंसा तो पूरी रोड जाम। शहर में भीड़ बढ़ते ही ट्रैफिक इंतजाम फेल हो गए हैं। मंगलवार को दोपहर 11 बजे के बाद ही शहर की कई सड़को पर जाम लगना शुरू हो गया। मेला मैदान रोड पर तो पूरा दिन ट्रैफिक रेंगता नजर आया। यहां संकटा देवी चौराहे से मेला मैदान तक निकलना लोगों को मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा शहर के गढ़ी रोड पर तो देर रात तक जाम के हा...