फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- कायमगंज। होली के त्यौहार को लेकर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। रविवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब के लिए चर्चित, नगर से सटे गांव श्यामनगर में औचक छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर आबकारी इंस्पेक्टर सुधांशु चौधरी, कोतवाली इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी और मंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ श्यामनगर पहुंचे। टीम ने गांव के संदिग्ध ठिकानों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की गाड़ियां और भारी फोर्स देखकर गांव में खलबली मच गई। कई घंटों तक चली इस मशक्कत के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से 10 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद की। साथ ही मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.