लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- गोला गोकर्ण नाथ, संवाददाता। ब्लाक बाकेगंज में भारतीय दिव्यांग यूनियन की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश कुमार अर्कवंशी ने की। बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। दिव्यांगों का कहना है कि उनको अंत्योदय राशन कार्ड, शौचालय, व्याज मुक्त ऋण, प्रधान मंत्री मुद्रा लोन का लाभ दिलाया जाए। जिससे दिव्यांग स्वरोजगार करके अपना जीवन यापन कर सकें। होली से पहले दिव्यांगों को दिव्यांगता पेंशन दिलाई जाए, जिससे उनका होली का त्योहार खुशहाली के साथ मना सकें। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष विकास कुमार, ओम प्रकाश , हबीब, हरिहर, जाहिर सहित तमाम दिव्यांगजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.