पीलीभीत, फरवरी 20 -- पूरनपुर। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ और जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को शहर और देहात क्षेत्र में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर नमूना संग्रह की कार्रवाई की। ग्राम नदहा निवासी अभिषेक कुमार के यहां से बेसन का नमूना लिया गया। वहीं शाहगढ़ क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित प्रतिष्ठान से वनस्पति (घी) का नमूना भरा गया। इसके अलावा कलीनगर क्षेत्र स्थित एक डेयरी से भैंस के दूध का नमूना संग्रहित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.