मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी। होली व रमजान शांतिपूर्वक मनाने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि होली, रमजान और ईद जैसे पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकता के प्रतीक है। शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाना हम सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। जिले के सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर तेजतर्रार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी प्रखंडों के वरीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पुलिस अधीक्षक के साथ भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था की सतत निगरानी करेंगे। बैठक में पुलिस अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.