दरभंगा, मार्च 10 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने रविवार को अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने थानावार कांडों की समीक्षा की। इसमें लहेरियासराय, बहादुरपुर, विश्वविद्यालय व बहेड़ा थाने के कांडों का निष्पादन लक्ष्य के अनुरूप पाया गया। वहीं, सदर थाने का प्रदर्शन कांडों के निष्पादन में सबसे खराब रहा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों से होली, ईद व रमजान की तैयारियों का जायजा लिया। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित सभी पुराने कांडों में आरोपित रहे सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने होली एवं ईद को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निरंतर गश्ती जारी रखने का निर्देश दिया। वहीं, पुराने सांप्रदायिक कांडों में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.