सासाराम, मार्च 9 -- काराकाट, एक संवाददाता। थाना परिसर में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने और रमजान महीने को लेकर थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी और बीडीओ राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। अधिकारियों ने कहा कि रमजान महीने में सभी मस्जिदों और होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। कहा किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें। मनचलों व हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। सोशल मीडिया पर किसी तरह की झूठी खबर या अफवाह फैलाई जाती है तो अविलंब इसकी सूचना पुलिस को दें। पूर्व के विवादित व चिन्हित स्थलों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। बताया कि डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।...