बेगुसराय, मार्च 16 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। रमजान के महीने के बीच होली पर्व पर ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रसाद सिंह व अन्य कई नेताओं के नेतृत्व में लोगों ने मस्जिदों के आसपास खड़े रहकर अमन और आपसी भाई चारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्येश्य मिलजुल कर एक-दूसरे के त्यौहारों में शामिल होने तथा नफरती माहौल को समाप्त कर आपसी सौहार्द बनाना था। किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि एक ही समय में दोनों समुदायों का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में शरारती तत्वों द्वारा समाज में विष घोलने का काम भी किया जा रहा है। ऐसे में हम कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि समाज में एकता कायम रहे और नफरत फैलाने वाली ताकतों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दें। लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों द्वारा जत्था बनाकर प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में तीन दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.