चम्पावत, जून 16 -- लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर के छात्र पीयूष पांडेय ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्र ने नीट परीक्षा में 525 अंक प्राप्त करते हुए 98.7 परसेंटाइल हासिल की। स्कूल प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने बताया कि पीयूष ने इसी वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा होली विजडम स्कूल से 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। पीयूष ने यह उपलब्धि स्कूल में 95 फीसदी उपस्थिति के साथ गुरुजनों के दिशा निर्देशन पर और घर में कठोर परिश्रम करके हासिल की। उनका कहना है कि यदि कोई विद्यार्थी अपने लक्ष्य का निर्धारण करके गुरुजनों के प्रति समर्पित भाव रखकर नियमित रूप से मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति को आगे बढ़ता है तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। पीयूष के पिता मनोज पांडेय चम्पावत में व्यवसायी हैं जबकि माता प्रेमा पांडेय गृहणी है। छात्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.