लखनऊ, मार्च 15 -- होली वाले दिन शहर में दोपहर 12 बजे से लेकर रात 8 बजे तक पानी की निर्बाध आपूर्ति का नतीजा रहा कि लखनऊवासी रोजाना आपूर्ति होने वाले पानी के मुकाबले 386 एमएलडी (मेगालीटर प्रतिदिन) पानी अधिक खत्म कर गए। सामान्य दिनों में शहर में प्रतिदिन 750 एमएलडीए पानी की आपूर्ति होती है। होली वाले दिन 1136 एमएलडी पानी की आपूर्ति की गई। जो कि 51 फीसदी अधिक रही। जलकल विभाग ने होली वाले दिन सुबह 6 से 9 बजे तक नियमित जलापूर्ति की। उस दौरान पानी की मांग कम रहती है इसलिए लो प्रेशर में पानी दिया गया। ऐसा कर के विभाग ने कुछ पानी की बचत की। उसके बाद दोपहर 12 बजे तक पानी की आपूर्ति बंद रखी गई। दोपहर 12 से 02 बजे मध्यम प्रेशर पर पानी की आपूर्ति की गई। दोपहर 02 बजे से लेकर रात 08 बजे तक सामान्य प्रेशर से पानी की आपूर्ति की गई। पानी की आपूर्ति में किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.