बलरामपुर, फरवरी 23 -- बलरामपुर। होली का पर्व नजदीक आते ही घरों के साथ-साथ बाजारों में भी उत्साह और रंगत नजर आने लगी है। शहर के मुख्य बाजार से लेकर मोहल्लों तक रंग-बिरंगी पिचकारियों, अबीर-गुलाल और होली से जुड़े सामानों की दुकानें सज चुकी हैं। बाजारों में इस बार भी स्वदेशी उत्पादों की मांग अधिक देखी जा रही है। खास बात यह है कि बाजार में आई 'अनार पिचकारी' बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। होली और रमजान पर्व को लेकर नगर सहित कस्बा इलाकों के बाजार सज गए हैं। तरह तरह अबीर, गुलाल व पिचकारियां लोगों को अपने ओर आकर्षित कर रही हैं। बाजार में इस बार प्रेशर पिचकारी की अधिक मांग हो रही है। यह पिचकारी 50 से 150 रुपये में दुकानों पर बिक रही है। वहीं हथौड़ा, बेलन, मथनी और त्रिशूल पिचकारी भी बच्चों को खूब लुभा रही हैं। यही नहीं बाजार में इस बार आई 'अनार पिच...