चम्पावत, मार्च 2 -- नगर में 13 वें होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के होली संयोजकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान होली टीमों को दिशा निर्देश दिए गए। रविवार को रामलीला मैदान में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता पर बैठक हुई। बताया कि इस बार नौ और दस मार्च को होली रंग महोत्सव होगा। रंग महोत्सव में कुल आठ टीम प्रतिभाग करेंगी। जिसमें रामलीला कमेटी की टीम के बाद बाहर से आने वाली फोर्ती महिला, कलीगांव महिला, डैंसली महिला, ठाड़ाढुंगा महिला, बिसज्यूला पुरूष, सुंई पऊ पुरूष, खेतीखान पुरूष और तीन गांव सुंई पुरूष टीमें अपना प्रदर्शन करेंगी। होली की ड्रेस अनिवार्य होगी। एक टीम में कम से कम 40 होल्यार होंगे। रंग महोत्सव पूर्ण नशा मुक्त होगा। उन्होंने बताया कि जलपान की व्यवस्था व्यापार मं...