रांची, फरवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंईयां सम्मान योजना की लंबित राशि भुगतान तिथि को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के बाहर दीपिका ने कहा है कि पूर्व में महिला लाभुकों के खाते में दशहरा, छठ और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान राशि भेजी गई थी। हो सकता है होली के त्योहार पर मंईयां को राज्य सरकार उपहार दे। इसी तरह महिला दिवस महिलाओं के लिए एक बड़ा दिन है। कौन जानें, इस दिन भी योजना की राशि लाभुकों को दे दी जाए। बता दें कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। मंईयां सम्मान योजना के तहत जनवरी और फरवरी माह की राशि लंबित है। अगर ग्रामीण विकास मंत्री के संकेत को मानें तो योजना की लंबित राशि मार्च माह तक तीन माह की हो जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.