चाईबासा, फरवरी 21 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। होली व रमजान त्योहार को लेकर शुक्रवार को जगन्नाथपुर थाना परिसर में जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकु दास शामिल हुए। बैठक में होली पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।वही बीडीओ सत्यम कुमार ने जगन्नाथपुर क्षेत्र में होने वाली विभिन्न होलिका दहन के स्थानों की भी जानकारी लिया।शांति समिति के सदस्यो ने बताया कि होली में बाजार परिसर व शिव मंदिर चौक परिसर में होलिका दहन होली के एक दिन पहले देर रात तक किया जाता है। इस मौके पर थाना प्रभारी टिंकु दास ने कहा कि होलिका दहन के रात से ही क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि तेज रहेगा। होली को लेकर पुलिस व प्रशासन क्षेत्र म...