बेगुसराय, मार्च 8 -- बछवाड़ा। थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मौके पर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने कहा कि रंगों का त्योहार होली समाज में आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि होली के मौके पर शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले व हुरदंगियों पर पुलिस की पैनी निगाहें रहेगी। पुलिस द्वारा शराब कारोबारी व असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। होली में डीजे बजाने पर प्रशासन की ओर से पाबंदी लगाई गई है। मौके पर सीओ प्रीतम कुमार गौतम, डा शैलेंद्र शर्मा त्यागी, शिक्षक अरूण कुमार राय, मुखिया रामदेव सहनी, गीता देवी, पूर्व मुखिया भोला शर्मा, सरपंच बिरजू मल्लिक, नीरज कुमार, पंसस सिकंदर कुमार, पूर्व जिला पार्षद प्रमिला साहनी, विनोद कुमार राय, सुशील कुमार मल्ली, लाल बहादुर यादव, दुनी लाल महतो ...