नवादा, मार्च 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने होली में आपसी सौहार्द बिगाड़ने व विधि व्यवस्था की समस्या पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। एसपी ने कहा कि ऐसे लोगों को अधिक से अधिक चिह्नित करें और उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। साथ ही इन्हें समय रहते बांड डाउन भी करायें। ताकि विधि व्यवस्था भंग करने की स्थिति में उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा सके। वे नवादा पुलिस कार्यालय में सोमवार की शाम आयोजित क्राइम मीटिंग में जिले भर के वरीय पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। एसपी ने कहा कि अब तक 9500 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। जबकि इनमें से करीब 2500 लोगों का बांड भराया गया है। उन्होंने इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके अलावा होली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.