हजारीबाग, मार्च 5 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। होली का त्योहार शांति, सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर बुधवार को विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ अखिलेश कुमार तथा संचालन थाना प्रभारी सपन महथा ने किया। बीडीओ ने कहा कि होली के त्योहार के बीच इस्लाम धर्मावलंबियों के पवित्र रमजान का महीना भी चल रहा है। इसे देखते हुए सभी गणमान्य लोगों का कर्तव्य हो जाता है कि दोनों धर्मावलंबियों के त्योहार में कोई असामाजिक तत्व खलल न डाले। इससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने मौजूद लोगों से अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति तथा समस्याओं से अवगत होकर पूर्ण प्रशासनिक सहयोग करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान नशे में हुड़दंग करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर नजर रखें। तुरंत था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.